Advertisement
रीवा। किटवरिया बायपास के समीप बुधवार तड़के एक ट्रक ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रीवा में एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइकों को टक्कर मारते हुए चपेट में ले लिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना चोरहटा थाना इलाके के किटवरिया बाइपास के पास बुधवार तड़के 3 बजे की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइकों पर सवाल लोग एक बैंड पार्टी के सदस्य थे, जो एक बरही संस्कार से बैंड बजाकर बाइक से वापस लौट रहे थे। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |