Advertisement
राजगढ़। करनवास थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को सेठ के नाबालिग बेटे का अपहरण और उसे जान से मारने की नीयत से कुएं में धक्का मारने वाले आरोपित को ब्यावरा बाइपास चैराहा गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपित को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा।
थानाप्रभारी गोविंद मीना के अनुसार 26 अगस्त को 15 वर्षीय बालक के परिजनों ने शिकायत दर्ज की, बच्चे को अज्ञात युवक भगा कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 364 के तहत प्रकरण दर्ज किया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने बालक को ग्राम गुजरीबे रोड़ स्थित कुएं से दस्तयाब किया, अपहृत ने बताया कि ग्राम माधोपुर निवासी 22 वर्षीय विष्णू सौंधिया उसे नीबू तोड़ने का बोलकर ले गया, जिसने जान से मारने की नीयत से कुएं में धकेल दिया।
वरिष्ठ अफसरों के मार्गदर्शन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर ब्यावरा बाइपास चैराहा से आरोपित विष्णू सौंधिया को गिरफ्तार किया। पूछताछ पर आरोपित ने बताया कि उसके पिता की दुकान पर काम करता है, जो हर दिन हिसाब-किताब के बारे में पूछताछ करते है, जिससे परेशान होकर उनके बालक का अपहरण किया और उसे मारने की नीयत से कुएं में धक्का मार दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 324, 364, 307 के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा। कार्रवाई के दौरान थानाप्रभारी गोविंद मीना, एएसआई जीएस मरावी, आर.शशांक यादव, कुलदीप, धर्मेन्द्र सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |