Advertisement
ग्वालियर में भाजपा नेता और पूर्व पार्षद शशि शर्मा की बर्थडे पार्टी में खूनी फसाद हुआ है। एक युवक की कुछ लड़कों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। इस दौरान मृतक के पिता, दो भाई व चाचा को भी लाठियों से पीठा व तलवार मारी है। चारों की हालत गंभीर है। घटना रविवार-सोमवार दरमियानी रात सत्य नारायण की टेकरी की बताई जा रही है।हत्या और हंगामा की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। घटना के बाद से ही सत्य नारायण टेकरी इलाके में तनाव है। बताया जा रहा है हमलावरों में दो लोग कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। हत्या का कारण इलाके में वर्चस्व को लेकर पुरानी रंजिश है।शहर के जनकगंज स्थित सत्य नारायण की टेकरी निवासी शशि शर्मा पूर्व पार्षद व भाजपा नेता हैं। रविवार को उनका जन्मदिन था। इसमें शामिल होने सत्य नारायण टेकरी निकवासी दिलीप उर्फ छोटू राठौर (30) अपने भाइयों, पिता व चाचा के साथ पहुंचा था। पूर्व पार्षद की बर्थडे पार्टी भी तीन अलग-अलग स्पॉट पर चल रही थी। एक भाजपा नेता के घर पर और दो अन्य सूरज शर्मा व कमलेश के घर पर चल रही थीं।देर रात जब केक कटिंग का मौका आया तो छोटू, कमलेश के घर के सामने पहुंच गया। सूरज और कमलेश से उसका पुराना विवाद चल रहा था। दोनों के आमने-सामने आते ही बहस और गाली गलौज शुरू हो गई। कुछ ही देर में बर्थडे सेलिब्रेशन खूनी खेल में बदल गया। सूरज और कमलेश ने छोटू को गोली मार दी। गोली उसकी पीठ चीरते हुए सीने से बाहर निकल गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |