Advertisement
धार। जिले के रिंगनोद चौकी पुलिस ने शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शराब से भरा आयशर ट्रक जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत 22 लाख रुपए बताई गई । उक्त शराब गुजरात ले जाई जा रही थी।
सरदारपुर थाना अंतर्गत रिंगनोद चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि अवैध तरीके से आयशर ट्रक में शराब गुजरात राज्य ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने हाई सेकेंडरी स्कूल रिंगनोद के पास ट्रक को रोका। ट्रक की तलाशी लेने पर शराब की पेटियां मिली। इसके बाद ड्राइवर को गिरफ्तार कर ट्रक को पुलिस चौकी ले जाया गया। यहां 715 पेटी शराब ट्रक से नीचे उतारा गया, जिसकी कीमत करीब 22 लाख और ट्रक की कीमत 9 लाख रुपए आंकी गई है।
चौकी प्रभारी जगदीश निनामा ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान आयशर ट्रक में अवैध रूप से शराब पाई गई। ड्राइवर दिलीप पुत्र जागरिया भील निवासी अलीराजपुर का दस्तावेज चेक किया गया, जिसमें लाइसेंस परमिट नहीं होना पाया गया। आरोपित ड्राइवर ने पूछताछ में राजगढ़ बाइपास से उक्त शराब देना और चतर सिंह मंडलोई निवासी दीपा की चौकी की शराब होना बताया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |