Advertisement
राजगढ़। भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुराखेड़खेड़ा में रहने वाले व्यक्ति ने डेढ़ माह पूर्व जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने शनिवार को मर्ग जांच के आधार पर गांव में रहने वाले बाप-बेटों के खिलाफ पैसों को लेकर प्रताड़ित व मारपीट करते हुए आत्महत्या को उकसाने का केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार 4 जुलाई को ग्राम पुराखेड़खेड़ा निवासी अमरसिंह तंवर ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की, जिसमें ज्ञात हुआ कि गांव के चार लोगों ने दस लाख रुपए लेने का दबाव बनाकर मानसिक रुप से प्रताड़ित करते हुए उसके साथ मारपीट की, जिससे तंग आकर अमरसिंह ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मृतक के बेटे रामकेश तंवर की रिपार्ट पर मथुरालाल पुत्र कंवरलाल तंवर, उसके बेटे पूरसिंह, बकशु,नारायणसिंह के खिलाफ धारा 323, 327, 306 के तहत प्रकरण दर्ज किया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |