Advertisement
राजगढ़। राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम अजीतगढ़ में जमीन विवाद को लेकर परिवार के लोगों ने मिलकर व्यक्ति के साथ धारादार हथियार से मारपीट की, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार ग्राम अजीतगढ़ निवासी गोपाल (45)पुत्र इंदरसिंह गिर ने बताया कि बीती रात जमीन विवाद को लेकर भाई गुजरब पुत्र इंदरसिंह, लक्ष्मणसिंह, मनोहर, संतोष और महेश गिर घर के सामने गाली-गलौंज करने लगे, विरोध करने पर उन्होंने धारदार हथियार से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 294, 323, 324, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |