Advertisement
ग्वालियर में मंगलवार दोपहर मकान मालिक और पूर्व किराएदार युवक में चाकू चल गए। हमले में युवक की मौत हो गई। मकान मालिक भी चाकू लगने से घायल हुआ है। घटना आमखो पहाड़िया की है। युवक, मकान मालिक की साली से बात करने आया था। दो युवक भी उसके साथ थे।मकान मालिक के आने पर झगड़ा शुरू हुआ। हत्या के बाद वह भी जान बचाकर भागा। उसके पीछे दोनों युवक भी भाग गए। पुलिस कप्तान राजेश सिंह चंदेल, फोरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव ने घटनास्थल पर जाकर जांच की है।नरवर (शिवपुरी ) निवासी राजेंद्र सिंह कुशवाह आमखो पहाड़िया इलाके में देवेंद्र राणा के मकान में किराए से रहता था। 5 महीने पहले ही उससे घर खाली करा लिया गया था। मंगलवार को राजेंद्र अपने दो अन्य दोस्तों के साथ देवेंद्र के घर पहुंचा। घर पर देवेंद्र की पत्नी प्रीति और विधवा साली सरोज ही थे।प्रीति ने पुलिस को बताया कि राजेंद्र घर आकर गाली-गलौज कर रहा था। इसकी सूचना उसने पति को दी। पति घर आए तो राजेंद्र और उसके दो दोस्त भिड़ गए। प्रीति ने कंपू थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि राजेंद्र और उसकी छोटी बहन में दोस्ती थी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |