Advertisement
अनूपपुर। जिले के थाना राजेन्द्रग्राम के सामने रविवार - सोमवार की रात जीप और दो पहिया वाहन में भिड़ंत हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्परजगढ़ में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी हैं।
अमरकंटक से अनूपपुर जा रही जीप MP65T1027 ने दो पहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। दो पहिया वाहन में सवार दो व्यक्ति उछल कर दूर जा गिरें। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के दौरान जीप और दो पहिया वाहन की टक्कर इतनी जबरजस्त रही कि काफी दूर तक टकराने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुन कर घटना स्थल पर लोगो की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना थाना राजेन्द्रग्राम के सामने होने से पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुँच गई और दोनों दो पहिया वाहन सवारों को ईलाज के लिए 100 डायल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्परजगढ़ भेजा। बाइक में रामदास यादव और धर्मा यादव सवार थे, दोनों ही रिश्ते में चाचा भतीजा लगते हैं। हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और दूसरे गम्भीर घायल व्यक्ति का इलाज जारी है।
पुलिस की जानकारी के अनुसार दो पहिया वाहन में सवार दोनों व्यक्ति ग्राम पंचायत खाटी के दुआरी ग्राम के रहने वाले हैं। वह अपने किसी निजी कार्य से अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। हादसे में 36 वर्षीय रामदास पुत्र संपत यादव की मृत्यु हो गई और 42 वर्षीय धर्मा पुत्र रामेश्वर यादव घायल हैं। दो पहिया वाहन ग्राम भमरहा का बताया जा रहा हैं। पुलिस ने मौक़े से दो पहिया वाहन को जप्त कर चालक को हिरासत में लिया हैं, आगे की कार्यवाही जारी हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |