Advertisement
खुरई के सहोद्रा राय वार्ड में पत्नी को लड़का न होने को लेकर एक शख्स ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी। शख्स बेटा नहीं होने पर अपनी पत्नी और बेटियों को गाली दे रहा था। इस पर महिला ने मना किया। इस बात को लेकर पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घायल महिला को उसके मायके वालों ने अस्पताल पहुंचाया।खुरई देहात थाना क्षेत्र के सहोद्रा राय वार्ड में रहने वाली पूनम पति रूपसिंह अहिरवार (28) ने बताया कि उसकी दो बेटियां हैं। बेटा नहीं होने की वजह से पति रूपसिंह अहिरवार उसके साथ आए दिन शराब के नशे में मारपीट करता है। बेटियों नहीं होने की बात पर पति बेटियों को गाली दे रहा था। उसने डंडे से मारपीट कर दी। इसके कारण वह गिर गई और उठने में भी परेशानी होने लगी। महिला ने कॉल करके अपने मायके वालों को बुलाया। मायके के लोग उसे अस्पताल ले गए।महिला ने बताया कि उसका पति मजदूरी करता है। खर्च के लिए रुपए भी नहीं देता है। रुपए मांगों तो मारपीट करता है। पीड़िता के पिता गोरेलाल अहिरवार ने बताया कि हर बार दामाद दहेज की मांग करता है। शादी के बाद भी उसे दहेज देते रहते हैं, लेकिन इसके बाद भी वह लड़की के साथ मारपीट करता है। लड़का न होने पर ताना देता है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |