Advertisement
मुरैना। मुरैना के बागचीनी थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक युवक ने अपनी पत्नी, साली और साले पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलीबारी की घटना में पत्नी और साली की मौत हो गई, जबकि साले की हालत गंभीर है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल हो ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
जानकारी अनुसार बागचीनी क्षेत्र निवासी त्रिलोक परमार की पत्नी का अपनी सास से किसी बात पर विवाद हो गया था। जिसके बाद महिला ने अपने भाई और बहन को अंगदपुरा गांव से बुलाया था। रविवार को तीनों ने त्रिलोक की मां के साथ मारपीट की और फिर वहां से अंगदपुरा जाने के लिए बस स्टैंड पहुंचे थे। इस बीच मां के साथ मारपीट की जानकारी मिलते ही त्रिलोक आगबबूला होकर स्वजनों के साथ हाथ में कट्टा और बंदूक लेकर बस स्टैंड पहुंच गया। यहां आरोपित ने बस स्टैंड पर पहुंचते ही अपनी पत्नी समेत साली और साले को गोलियों से भूना दिया। मौके पर ही त्रिलोक की पत्नी और साली की मौत हो गई। जबकि त्रिलोक का साला गंभीर हालत में है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |