Advertisement
मुरैना। जिले के जौरा थाना क्षेत्र में अपने गांव बारा जा रहा एक ट्रैक्टर ट्रॉली के अनियंत्रित होकर नहर में गिरने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल हो गया।
जौरा के नगर निरीक्षक आलोक परिहार से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शाम 6 बजे के लगभग संजय कुशवाह अपने गांव बारा ट्रैक्टर से जा रहा था। जिस पर शैलेंद्र गुर्जर भी सवार था। फुलेदा की पुलिया पर से निकलते समय ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो गया, जिससे नहर में गिर गया। नहर में गिरने से उसमें सवार संजय कुशवाह 18 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि शैलेंद्र पुत्र राजवीर गुर्जर निवासी बारा उम्र 22 साल घायल हो गया, जिसे तत्काल नगर निरीक्षक द्वारा मौके पर पहुंचकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |