Advertisement
मऊगंज जिले में हैरान कर देने वाला बड़ा मामला सामने आया है। जहां एक झोलाछाप ने महिला का पेट खोल दिया। गर्भाशय से आंतें बाहर आने के कारण उसकी मौत हो गई। वह महिला के घर पर ही उसके पेट का ऑपरेशन कर रहा था। इस दौरान महिला की मौत हो गई तो आरोपी कैंची-ब्लेड वहीं छोड़कर भाग गया। गुरुवार को पुलिस और FSL टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।मामला हनुमना थाना इलाके के उकसा कोठार गांव का है। पुलिस के मुताबिक आरोपी तीन दिन से बुजुर्ग महिला का इलाज कर रहा था। वह 16 अगस्त की शाम को भी महिला के घर पहुंचा। उसने उसकी बहू को कमरे से बाहर कर दिया। जब महिला की सांसें रुक गईं तो उसे उसी हालत में छोड़कर भाग गया।हनुमना थाना प्रभारी उपनिरीक्षक चेतन मर्सकोले ने बताया कि दुआसिया साकेत (65) को पेट संबंधी तकलीफ थी। जिस समय आरोपी ने उनका ऑपरेशन किया, तब घर पर बहू ही थी। महिला की बहू की सूचना पर पुलिस पहुंची। मामले को संदिग्ध मानते हुए सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट के प्रभारी डॉ. आरपी शुक्ला टीम के साथ पहुंचे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |