Advertisement
शाहपुरा इलाके में एक बुजुर्ग की स्कूटर फिसलने से मौत हो गई । उनको बंसल अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तो़ड़ दिया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।शाहपुरा पुलिस के अनुसार दानिश में रहने वाले एके सक्सेना (72) सोमवार रात नातिन को छोड़ने के लिए महिंद्रा टाउन शाहपुरा जा रहे थे। महिंद्रा टाउन से कुछ दूरी पर ही उनका स्कूटर फिसल गया। इससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी। उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां कुछ देर इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |