Advertisement
रतलाम के सालाखेड़ी क्षेत्र में 9 साल और और 6 साल की मासूम बच्चियों से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। आरोपी व्यक्ति नाबालिग बच्चियों को अपनी दुकान पर बुलाकर अश्लील हरकत करता था। पीड़ित बालिकाओं ने यह बात परिजनों को बताई जिसके बाद उन्हें परिजन सालाखेड़ी पुलिस चौकी लेकर पहुंचे हैं। पुलिस चौकी पर पीड़ित बच्चियों के परिजनों की शिकायत आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।9 वर्षीय और और 6 वर्षीय मासूम के साथ अश्लील हरकत करने वाला आरोपी नाथू पिता भुवानराम उम्र उम्र 60 वर्ष पीड़ित बच्चियों के घर के पास ही किराना दुकान चलाता है । बालिकाएं किराना दुकान संचालक की दुकान पर सामान लेने पहुंची थी। जहां अधेड़ उम्र आरोपी ने दोनों बालिकाओं को अकेला पाकर उनके साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की। पीड़ित बालिका ने अपने परिजनों को घर जाकर यह बात बताई । जिसके बाद परिजन बच्चियों को लेकर सालाखेड़ी चौकी पहुंचे और शिकायत की। बालिकाओं की काउंसलिंग और परिजनों की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न प्रकरण दर्ज कर कर उसे गिरफ्तार किया गया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |