Advertisement
इंदौर। इंदौर के बाणगंगा इलाके में सोमवार देर रात एक पिकअप वाहन आगे चल रहे ट्रक में जा घुसा। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार धर्मेद्र (25) पुत्र लखन पटेल निवासी शिप्रा का पिकअप मॉर्डन ब्रेड फैक्ट्री में अटैच था। सोमवार देर रात वह कंपनी से गाड़ी लेकर निकला था। इस दौरान इंडस्ट्रियल एरिया के सेक्टर-ए में पारले कंपनी के पास ट्रक नंबर एमपी 09 एचएम 3023 के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। आगे चल रहे ट्रक में अचानक ब्रेक लगने से धर्मेंन्द्र पिकअप से नियंत्रण खाे बैठा और सीधा ट्रक में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि धर्मेद्र गाड़ी में ही फंसा रह गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे धर्मेद्र के दोस्त भारत ठाकुर उसे लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोस्त भारत के मुताबिक ट्रक पारले कंपनी से निकला था। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |