Advertisement
राजगढ़। शहर ब्यावरा थाना पुलिस टीम ने भोपाल निवासी 29 वर्षीय दलित युवती की शिकायत पर मंगलवार को शादी का झांसा देकर उसके साथ दो साल तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया है।
थानाप्रभारी राजपालसिंह राठौर के अनुसार बीती रात बैरागढ़ चिचली कोलारा रोड़ भोपाल निवासी 29 वर्षीय दलित युवती ने बताया कि खटीक मौहल्ला ब्यावरा निवासी शाहरुख (30)पुत्र सलीमखान ने शादी का झांसा देकर 4जुलाई 2021 से 2 जुलाई 2023 की अवधि में कई बार गलत काम किया। अब वह शादी करने से इंकार कर रहा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ धारा 376, 376(2)एन, एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया और तत्पर कार्रवाई करते हुए आरोपित शाहरुख को गिरफ्तार किया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |