Advertisement
उज्जैन के पास हरनावदा में बीजेपी के पूर्व मंत्री और विधायक के घर हुई लाखों रुपए की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार कर उनके पास से 5 लाख से अधिक केश,12 बोर की बन्दुक,चांदी के सिक्के और मुर्तिया बरामद की है।नरवर के पास हरनावदा में बीजेपी विधायक रहे शिवनारायण जागीरदार का मकान है। इस मकान में उनके भाई दिनेश जागीरदार और उनकी पत्नी सहित बच्चे निवास करते है। 11 मई की देर रात को चोरो ने घर पर धावा बोलकर घर के पीछे से खिड़की की ग्रिल तोड़ते हुए कमरे में पहुंचे और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। चोरो ने घर में रखे 17.5 लाख केश सहित आधा किलो चांदी के आभूषण सिक्के नारियल और अन्य जेवरात भी चुरा कर ले गए थे, साथ ही कमरे में रखी शिवनारायण जागीरदार की 12 बोर की बन्दुक अपने साथ ले गए। पुलिस ने सोमवार को इस मामले में बड़ा खुलासा किया है। एडिशनल एसपी आकाश भूरिया ने बताया कि चोरी की घटना को 7 बदमाशों ने अंजाम दिया था जिन्होंने 17 लाख से अधिक की चोरी की थी। घटना की गंभीरता देखते हुए एक टीम बनाई गई जिसमे सीसीटीवी फुटेज और अन्य साधनो की मदद से कुल सात आरोपियों में से चार बदमाशों को पकड़ने में कामयाबी हाथ लगी है। इनके पास से 5.73 लाख केश सहित चांदी के सिक्के और मुर्तिया बरामद की गई है।उज्जैन के पास हरनावदा में बीजेपी के पूर्व मंत्री और विधायक के घर हुई लाखों रुपए की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार कर उनके पास से 5 लाख से अधिक केश,12 बोर की बन्दुक,चांदी के सिक्के और मुर्तिया बरामद की है।नरवर के पास हरनावदा में बीजेपी विधायक रहे शिवनारायण जागीरदार का मकान है। इस मकान में उनके भाई दिनेश जागीरदार और उनकी पत्नी सहित बच्चे निवास करते है। 11 मई की देर रात को चोरो ने घर पर धावा बोलकर घर के पीछे से खिड़की की ग्रिल तोड़ते हुए कमरे में पहुंचे और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। चोरो ने घर में रखे 17.5 लाख केश सहित आधा किलो चांदी के आभूषण सिक्के नारियल और अन्य जेवरात भी चुरा कर ले गए थे, साथ ही कमरे में रखी शिवनारायण जागीरदार की 12 बोर की बन्दुक अपने साथ ले गए। पुलिस ने सोमवार को इस मामले में बड़ा खुलासा किया है। एडिशनल एसपी आकाश भूरिया ने बताया कि चोरी की घटना को 7 बदमाशों ने अंजाम दिया था जिन्होंने 17 लाख से अधिक की चोरी की थी। घटना की गंभीरता देखते हुए एक टीम बनाई गई जिसमे सीसीटीवी फुटेज और अन्य साधनो की मदद से कुल सात आरोपियों में से चार बदमाशों को पकड़ने में कामयाबी हाथ लगी है। इनके पास से 5.73 लाख केश सहित चांदी के सिक्के और मुर्तिया बरामद की गई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |