Advertisement
कोलार इलाके में रहने वाली एक युवती ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक सीमा सैनी पुत्री सुरेश कुमार सैनी उम्र 30 साल प्रियंका नगर कोलार रोड पर रहती थी। गुरुवार की शाम करीब चार बजे उसने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि पांच साल पहले युवती की शादी हुई थी, लेकिन बाद में उसका तलाक हो गया। मानसिक संतुलन ठीक नहीं होने की बात भी सामने आ रही है।
फांसी लगाने के कारणों की जांच की जा रही है। इधर गुनगा थानांतर्गत ग्राम टांडा में रहने वाले दौलत सिंह पुत्र स्वर्गीय हीरालाल उम्र 43 ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी लाश खेत पर स्थित पेड़ से लटकी मिली। पुलिस के मुताबिक मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। मामले की जांच की जा रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |