Advertisement
कोलार रोड स्थित एडवांस मेडिकल एंड साइंस कॉलेज स्थित आवासी बिल्डिंग को जिला प्रशासन ने कुर्क कर लिया है। इससे पहले कॉलेज प्रबंधन को कुर्की का नोटिस जारी किया गया था। कॉलेज प्रबंधन पर श्रम विभाग का 39 लाख रुपए का बकाया होने के बाद कार्रवाई की गई है। बुधवार को हुजूर तहसीलदार विनोद सोनकिया ने आवासीय बिल्डिंग को सील किया। जिला प्रशासन अब इस प्राॅपर्टी को नीलाम करेगा। कॉलेज के संचालक एनके शर्मा पिता शिवकुमार शर्मा का श्रम विभाग पर करीब 39 लाख बकाया है। उपकरण निर्धारण प्राधिकारी सहायक श्रमायुक्त ने यह राशि वसूलने के लिए हुजूर तहसीलदार के यहां प्रकरण पेश किया। सुनवाई के दौरान संचालक को राशि जमा करने के कई मौके दिए गए, लेकिन राशि जमा नहीं की गई। तीन दिन में टीम बिल्डिंग को सील करेगी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |