Advertisement
राजगढ़। खिलचीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़वेली में स्पीड ब्रेकर के समीप तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई । वहीं, दो अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और अज्ञात चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की है।
इस संबंध में थानाप्रभारी प्रभात गौड़ ने बताया कि बीती रात ग्राम बड़वेली में स्पीड़ ब्रेकर के समीप तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार राधेश्याम तंवर (20)साल निवासी अमरपुरा की मौके पर ही मौत हो गई । साथ ही दो अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने जगन्नाथ पुत्र देवीराम तंवर की रिपोर्ट पर अज्ञात चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304ए, 184 एमव्ही.एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की है ।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |