Advertisement
उज्जैन। यस बैंक के डिप्टी मैनेजर ने काम के दबाव के चलते सुसाइड कर लिया है। मृतक हिमांशु पुत्र प्रमोद राठौर उम्र 32 वर्ष निवासी वृंदावन धाम थाना नानाखेड़ा क्षेत्र यस बैंक फ्रीगंज शाखा में डिप्टी ब्रांच मैनेजर की पोस्ट पर पदस्थ था। मृतक का 25 दिन का बेटा है। लगभग ढाई वर्ष पहले नागदा में शादी हुई थी। मृतक के परिवार में पत्नी,बेटा, दादी, पिता, मां व एक बहन है। पिता शासकीय सेवा कलेक्ट्रेट में पदस्थ है।
पुलिस के अनुसार चर्चा में परिजनों ने बताया कि बीते 5 दिनों से डिप्रेशन में था। बैंक में काम का प्रेशर बता रहा था। अचानक ये कदम उठा लिया। बीते कई दिनों से वो बैंक से नौकरी चले जाने के डर में था। मृतक ने 16 लाख का लोन लिया था उसका मकान बन रहा था।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |