Advertisement
तमिलनाडु में वेल्लोर के अल्लेरी गांव में 1.5 साल की बच्ची को सांप ने डस लिया। बच्ची के माता-पिता और रिश्तेदार उसे सरकारी अस्पताल लेकर गए, लेकिन इलाके में खराब सड़क होने के कारण उन्हें देरी हो गई। इसके चलते बच्ची ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जब अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।18 महीने की बच्ची धनुष्का के माता-पिता की पहचान विजय और प्रिया के रूप में हुई है। पोस्टमॉर्टम के बाद माता-पिता को शव सौंप दिया गया और एम्बुलेंस से घर भेजा गया। लेकिन एम्बुलेंस ड्राइवर ने खराब सड़क देखते ही आगे जाने से मना कर दिया और गांव से करीब 10 किमी पीछे उतार दिया। इसके चलते माता-पिता को मजबूर होकर शव को पैदल ही घर लेकर जाना पड़ा।इससे पहले, फरवरी में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को चेन्नई से रानीपेट (NH-4) को जोड़ने वाली सड़क की खराब हालात के बारे में पत्र लिखा था। CM स्टालिन ने दावा किया था कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि उन्हें ट्रेन से वेल्लोर, रानीपेट, तिरुपत्तूर और तिरुवन्नामलाई जिलों की अपनी यात्रा की योजना बनानी पड़ती है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |