Advertisement
भोपाल के अशोका गार्डन थाने में महिला ने BJP के अवधपुरी मंडल उपाध्यक्ष पर रेप का केस कराया है। महिला शादीशुदा है। पति से अलग होकर आरोपी के साथ लिव-इन में रह रही थी। महिला का आरोप है कि शादी का वादा कर आरोपी 2020 से उससे रिलेशन बनाता रहा। अब शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है। बीजेपी ने आरोपी को पार्टी से निकाल दिया।30 साल की महिला ने FIR कराते हुए बताया कि वह 2020 में सागर से भोपाल पति और 8 साल की बेटी के साथ आई थी। पिपलानी इलाके में आरोपी प्रतीक पाराशर (29) के मोहल्ले में किराए के मकान में रहने लगी। आरोपी और उसके बीच मुलाकात हुई और मिलना-जुलना शुरू हो गया। पति को जब इस बारे में पता चला तो वह छोड़कर चला गया। इसके बाद आरोपी के साथ लिव-इन में रहने लगी। शादी का वादा कर आरोपी उससे रिलेशन बनाता रहा। शादी की बात करती तो टाल देता। महिला का कहना है कि उसने जब शादी का दबाव डाला तो आरोपी मुकर गया।आरोपी ने महिला को प्राइवेट जॉब करने की बात बताई थी। इसके अलावा प्रतीक के जहां भी पोस्टर लगे हैं, उसमें उसका पद अध्यक्ष युवा मोर्चा इंद्रपुरी मंडल लिखा है। एक पेपर में उपाध्यक्ष भाजपा आनंद नगर मंडल भी लिखा है। बीजेपी जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने बताया कि शुक्रवार रात मामला संज्ञान में आया है। इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रतीक को पार्टी से निकाल दिया गया है। ये गोविंदपुरा विधानसभा में अवधपुरी मंडल में उपाध्यक्ष था।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |