Advertisement
पेट्रोल का खर्च जुटाने के लिए एक छात्रा का पर्स लूट ने वाले आरोपी इंजीनियरिंग छात्र को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच ने उसे एमपी नगर में एक मोबाइल शॉप से उस समय पकड़ा जब वह मोबाइल बेचने की कोशिश कर रहा था।
छात्र कोलार रोड पर अपने बहन-बहनोई के साथ रहता है। वह एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में बीई सेकंड सेमेस्टर का छात्र है। पूछताछ में उसने 7 जनवरी को चूनाभट्टी क्षेत्र में निफ्ट की छात्रा का पर्स लूटना कबूल किया। पर्स में एक हजार रुपए और एक मोबाइल फोन था।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |