Advertisement
शहडोल। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने शुक्रवार को शहडोल प्रवास के दौरान कहा कि भारत में हिंदुओं को ईसाइयत और इस्लाम से खतरा है। उन्होंने कहा कि अपनी सुरक्षा के लिए संगठित रहना होगा और आने वाली मुसीबतों का खुद सामना करना होगा।
डॉ. प्रवीण तोगड़िया गुरुवार देर रात्रि अनूपपुर पहुंचे थे। यहां से वे शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे शहडोल पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हिंदू खतरे में है, उसको जगाने के लिए हम सभी को कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि 50 साल के बाद हिंदुओं के घर नहीं बचेंगे। इस्लाम और ईसाइयत से हमें खतरा है। हम तन मन धन से हिंदुओं की सेवा करेंगे, इस तरह का सभी संकल्प लें।
इसके बाद डॉ. तोगड़िया भाजपा पार्षद विधि बबुआ सिंह के आवास पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने शहर के कुछ गणमान्य लोगों से मुलाकात की। अपने संक्षिप्त कार्यक्रम के बाद वह यहां से शहर में अन्य कई गणमान्य लोगों के घर मिलने के लिए निकल गए। डॉ. प्रवीण तोगड़िया यहां एक प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करेंगे और इसके बाद बुढार में शाम को उनका कार्यक्रम है। इसके बाद डिंडोरी के लिए प्रस्थान करेंगे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |