Advertisement
अनूपपुर। जैतहरी थाना अंतर्गत ग्राम पंढरी में परिवारिक विवाद में एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी मार कर हमला कर दिया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई,वहीं बीच बचाव कर रहे तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज जिला चिकित्सालय अनूपपुर में चल रहा है। वहीं पुलिस ने संभावित आरोपित से पूछतांछ कर रहीं हैं।
जानकारी के अनुसार जीवन सिंह पुत्र रामू सिंह निवासी पंढरी बुधवार की रात गांव की शादी से अपने एक साथी के साथ लौट रहा था। उसी समय रास्ते में गांव के जयसिंह उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट करने लगा। घर से दो-तीन लोग जीवन सिंह को बचाने के लिए निकले। जयसिंह के हाथ में कुल्हाड़ी थी वह पप्पू सिंह पुत्र राम सिंह के पास पहुंचा और धारदार कुल्हाड़ी से हमला किया। जिससे पप्पू सिंह जमीन में गिर गया। उसके बाद भूपेंद्र सिंह पर भी उसने हमला किया वह भी जमीन में गिर गया। इसी बीच राजेश सिंह जय सिंह को पकड़ने गया। उसने कुल्हाड़ी से उसके गले पर वार कर दिया, जिससे वह जमीन में गिरकर और उसकी मौत हो गई। इस दौरान इसकी सूचना पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंच तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय अनूपपुर रेफर किया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
ज्ञात हो कि आरोपित जयसिंह ने जीवन के बहन से प्रेम विवाह किया था। जिसको लेकर जय सिंह एवं जीवन के बीच अक्सर विवाद होता था। ऐसा माना जा रहा है कि रात में भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ होगा। हैं।
एसडीओपी अनूपपुर कीर्ति बघेल ने बताया कि परिवारिक विवाद में एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी मार कर हमला कर हत्याि कर दिया हैं सूचना पर पुलिस मौंके पर पहुंच कर कार्यवाई कर रहीं हैं, संदिग्ध से पूछतांछ जारी हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |