Advertisement
सेवानिवृत्त हवलदार की पत्नी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का प्रारंभिक कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। मामला कोलार थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक 53 वर्षीय विमला मिश्रा पति जयराम मिश्रा प्रियंका नगर में रहती थी। जय राम मिश्रा पुलिस विभाग में हवलदार के पद से रिटायर हुए हैं। गत 5 जनवरी को महिला ने अपने घर में चींटी मारने की दवा खा ली थी। तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां शुक्रवार शाम उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहर खाने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पारिवारिक विवाद के चलते विमला ने ऐसा किया। अब तक परिजनों के बयान दर्ज होने के कारण मौत की असल वजह सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |