Advertisement
श्योपुर। आपसी रंजिश के चलते भतीजे ने अपने चाचा की गर्दन पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद आवदा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना आवदा थाना क्षेत्र के तालाब का सहराना के पास खेतों की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी कमल आदिवासी का विवाद किसी बात को लेकर अपने चाचा रमेश आदिवासी के साथ कुछ दिनों से चल रहा था। मंगलवार की शाम करीब 3:30 बजे जब रमेश खेत के पास पेड़ के नीचे सो रहा था, तभी उसका भतीजा कमल कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंचा और सोते हुए रमेश की गर्दन पर कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी। आवदा थाना पुलिस को जैसे ही मामले की सूचना हुई वैसे ही पुलिस ने शव को अपनी कस्टडी में लेकर पीएम कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |