Advertisement
मध्य प्रदेश के सागर जिले में पहली बार टेस्ट ट्यूब एनिमल बेबी होने जा रहा है. इसका परीक्षण भोपाल अहमदाबाद और रूड़की में हो रहा था. यहां पर मिली सफलता के बाद अब जमीन स्तर पर उतारने के लिए एमपी के 10 जिलों को चयनित किया गया है. यहां पर 2 महीने बाद रुड़की और अहमदाबाद की टीमें आएंगी और भ्रूण प्रत्यारोपण करेंगी. जिसके द्वारा 11 महीने बाद गायों के बछड़े पैदा होंगे. क्या है ट्यूब एनिमल बेबी जानते हैं.देश भर के अलग- अलग हिस्सों में आईवीएफ तकनीक के माध्यम से गायों में प्रजनन का प्रयोग कई स्थानों पर चल रहा है. इसके साथ ही इसको जमीन स्तर पर भी उतारने का प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस तकनीक के जरिए एमपी के सागर को 375 भ्रूण प्रत्यारोपण का लक्ष्य मिला है. जिसके जरिए जिले में गायों का चयन किया जा रहा है.इस तकनीक पर खर्च करने के लिए कुल 21 हजार रूपए का खर्च आएगा. जो भी किसान अपनी गायों का गर्भादान कराएगा उसे 19500 रूपए का अनुदान भी दिया जाएगा. इस हिसाब से गर्भादान के लिए केवल 1500 रूपए देने पड़ेंगे. इस योजना के तहत सागर,रायसेन, दमोह, छिंदवाड़ा, खरगोन, नरसिंहपुर, मुरैना खंडवा, सीहोर, विदिशा जिले शामिल किए गए हैं.
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |